फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जल गया गगरेट में खड़ा ट्रक

Mon, 07 Nov 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के बीचों-बीच भरवाईं मार्ग पर खड़ा एक दस टायरी ट्रक जलकर राख हो गया। देर रात अचानक लगी आग से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना में ट्रक मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गगरेट के भरवाईं मार्ग पर रविवार रात करीब डेढ़ बजे एक दस टायरों वाले ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक धू-धू कर जलने गया। आग की लपटें देख कर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते लोगों के प्रयासों के बावजूद ट्रक पूरी तरह से जल गया।

ट्रक नंबर एचपी 72- 6182 के मालिक स्थानीय व्यवसाय संजय पुरी ने बताया कि खड़े ट्रक में इस तरह की आग की घटना से वह आहत हैं। पीड़ित ने पुलिस को इस आग की घटना के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात को अग्निशमन विभाग ने भी आकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें