क्षेत्र के खुरवाईं सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों खुरवाई में दो कारो की टक्कर में सात लोग जख्मी हो गए थे। हादसे नदौन निवासी कर्मचंद की गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात को उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।