फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी के विद्यार्थियों काे नामी कंपनियों में मिली नाैकरी

Mon, 01 Jun 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना के एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के पहले स्नातक बैच के विद्यार्थियों काे प्रतिष्ठित कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों में नाैकरी मिली है। चयनित छात्रों में शिवानी प्रजापति को इंफोसिस में डाटा एनालिस्ट और इंटेलीपाट में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट के पदों के लिए ऑफर प्राप्त हुए।
विज्ञापन

अनुप्रिया शर्मा और शिवांगी ठाकुर का चयन डेलॉइट में टेक्निकल एनालिस्ट के रूप में हुआ। साइमा फिरदौश और आदर्श खत्री का चयन एनएक्सटवेव में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्ट्रक्टर के पद पर हुआ। आदित्य राणा और हितेश कुमार को इंटेलीपाट में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट के रूप में नियुक्ति मिली।
सक्षम शर्मा का चयन पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर हुआ। आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा कि हमारे पहले एमटेक बैच की सफलता संस्थान के मजबूत शैक्षणिक वातावरण और शोध-उन्मुख शिक्षा का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें