फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच आग घटनाएं, तीन पशुशालाएं जलकर राख

विज्ञापन
पिरथीपुर में वीरवरा रात को जलते मक्की के गठ्ठे - फोटो : Una
विज्ञापन
जिले में आग की पांच घटनाएं, तीन पशुशालाएं राख
विज्ञापन

दो भैंसों सहित एक बछड़ा झुलसा, 11.8 लाख का नुकसान
अलोह, बसलेहड़, अठवां, पिरथीपुर, जखेड़ा में सामने आए आग के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/दौलतपुर चौक। जिले में दीपावली वाले दिन आग की पांच घटनाएं पेश आई हैं। तीन पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। दो दुधारू भैंसें व बछड़ा बुरी तरह झुलस गए। कुल मिलाकर 11.8 लाख का नुकसान आंका गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन जिला के अंब के तहत अठवां में पशुशाला में अचानक आग लग गई। पशुशाला में बंधी दो भैंसें बुरी तरह से झुलस गईं। घास, लकड़ी में आग तेजी से फैली। इस घटना में कुल मिलाकर 4.50 लाख का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जौल के समीप बसलेहड़ में पशुशाला में आग लग गई। बछड़ा झुलस गया। इसके अलावा घास काटने के लिए रखी मोटर मशीन, इमारती लकड़ी, घास राख हो गई। इस घटना में करीब पांच लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। तीसरे मामले में अंब के तहत अलोह में एक पशुशाला जल गई। इस घटना में पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन पशुशाला की छत पर रखा घास, इमारती लकड़ी पूरी तरह से जल गई। इसके अलावा दौलतपुर के तहत पिरथीपुर में पशुओं के चारे के लिए रखे मक्की के गठों में आग लग गई। करीब तीन हजार का नुकसान का आंकलन किया गया है। शुक्रवार को मैहतपुर के समीप जखेड़ा में मक्की के गठों में आग लग गई। फायर स्टेशन ऊना की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब आठ हजार रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। मामलों पर पुष्टि करते हुए फायर चौकी प्रभारी अंब राकेश कुमार ने बताया कि तीन पशुशालाएं जलने के मामले सामने आए हैं। करीब 11 लाख कर नुकसान हुआ है। फायर स्टेशन अधिकारी ऊना नितिन धीमान ने बताया कि जखेड़ा में शुक्रवार का पशुचारे में आग लगने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें