फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में होली मेले के दूसरे दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में हाजिरी लगवाई। मेला क्षेत्र में शुक्रवार को पहले दिन की अपेक्षा श्रद्धालुओं की अधिक चहल पहल रही। शनिवार और रविवार को मैड़ी में और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह जी, चरणगंगा सहित अन्य धार्मिक स्थालों पर श्रद्धालुओं ने बाबा जी की जय जयकार के साथ माथा टेका और अरदास की। चरण गंगा में पवित्र स्नान के लिए सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होने शुरू हो गए। सुबह से ही मैड़ी में बोले सो निहाल सत श्री अकाल, धन धन बाबा डेरा बड़भाग जी के जयकार लगते रहे।
विज्ञापन

संगतों की तरफ से विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आवक बढ़ने से स्थानीय बाजार में भी काफी रौनक है। स्थानीय व्यापारियों अश्वनी ठाकुर, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सुभाष सिंह ने बताया कि बीते वर्ष मेले का आयोजन न हो पाने के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

इस वर्ष उन्हें पूरी उम्मीद है कि मेला में भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस बीच, मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुु का मैड़ी पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में ही गुपचुप पहुंच रहे हैं। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं को बैरियर पर रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें