ऊना। ऊना-नंगल मार्ग पर रक्कड़ कॉलोनी के समीप बुधवार देर शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपक कुमार निवासी वार्ड संख्या 4, ग्राम कोटला कलां ने बताया कि बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे वह रक्कड़ में एक होटल में बिजली की मरम्मत कर रहा था।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-धर्मशाला में टक्कर की आवाज सुनी। जब वह सड़क पर पहुंचा तो टक्कर मारने के बाद ट्रक मैहतपुर की ओर भाग निकला। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार 47 निवासी नयना देवी बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।