ऊना के ठठल में वालीबाल की विजेता टीम एक साथ।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव ठठल में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी बलवान सिंह ने शिरकत की। इसमें जिला भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि बलवान सिंह ने युवा वर्ग को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है, इसलिए हमें किसी न किसी खेल स्पर्धा में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में केबीसी गगरेट ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कुठियाड़ी की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को समारोह में 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 4100 रुपये नकद तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहित बाली, रविंद्र जंबाल, लक्की ठाकुर, रिक्की ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।