फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाकलां अस्पताल में टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थानाकलां अस्पताल में टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। सुविधा के तहत एम्स बिलासपुर और पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जो मरीज रूटीन चेकअप के लिए चंडीगढ़ पीजीआई जाते हैं, वे यहां पर टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत कुमार प्रत्येक बुधवार, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ राजा रामचंद्रन गुरुवार सायं तीन से चार बजे तक, एंडोक्राइनोलॉजी के लिए डॉ. संजय भराड़ा मंगलवार साढ़े ग्यारह से दोपहर एक बजे तक, जबकि चर्म रोग विशेषज्ञ मंजू दड़ोच मंगलवार और डॉ. पायल चौहान गुरुवार 10 बजे से 4 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं इंटरनल मेडिसिन के लिए डॉ. अजय जरियाल बुधवार, डॉ. कपिल शर्मा मंगलवार व गुरुवार तथा डॉ भूपिंद्र कुमार सोमवार व शुक्रवार को, जबकि नियोनेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. नलिनी मंगलवार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत कौर मंगलवार, डॉ. सुश्रुति कौशल बुधवार को, डॉ. अस्मिता गुरुवार को और डॉ. निशा मलिक शुक्रवार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बाल चिकित्सक डॉ जसवीर सिंह मंगलवार को और डॉ समृति गुप्ता गुरुवार को अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को डॉक्टरी परामर्श के लिए दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। यहीं पर लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें