फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में शिवाजी और टैगोर हाउस अव्वल

Fri, 18 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
ऊना के बंगाणा में समारोह के दारन प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम दिले राम धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल स्टाफ और बच्चों ने मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि दिलेराम धीमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत व लेजियम डांस की प्रस्तुति पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। समारोह के दौरान स्कूल के चारों सदनों में खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। खो-खो लड़कियों में शिवाजी हाउस पहले, रमन हाउस दूसरे तथा अशोका हाउस तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो लड़कों में टैगोर हाउस पहले, रमन हाउस दूसरे तथा अशोका हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वॉलीबाल लड़कों में अशोका हाउस ने पहला, टैगोर हाउस ने दूसरा तथा रमन हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के आठवीं कक्षा की दीक्षा वोहरा और संयम कौशल अंडर-14 बैडमिंटन, नौवीं के विश्व ठाकुर अंडर-17 बैडमिंटन, दसवीं कक्षा के इशिता वोहरा, अंकित शर्मा, आकांक्षिका शर्मा, साक्षी व पल्लवी ने अंडर-19 खो-खो तथा योगा में अभिनव राणा आदि राष्ट्रीय खेलों में भी भाग ले चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीसी ब्लॉक अध्यक्ष मीना चौधरी, जिप सदस्य इंदू दड़ोच, बंगाणा स्कूल के प्रधानाचार्य अमरीक सिंह बराड़, मेला राम दड़ोच सहित अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ये किए गए सम्मानित
केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि एसडीएम दिलेराम धीमान ने कृतिका, कोमल, आशीष, हर्षिता, अभिषेक, श्रुति, दीपक, रितांश, ईशा पठानिया, वंदना, पलक, उमा साईं, शिवानी, अंजना पुरी, गरिमा सोहल, पारूल, ईशिता वोहरा, कार्तिक तथा अमन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें