फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने ‘देश मेरा रंगीला’ पर मचाई धूम

Wed, 18 Dec 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। शिक्षा खंड जोल के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला टकोली में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश मेरा रंगीला गाने पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुरूआत बीईईओ हरोली हंसराज सहोता ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस मौके पर उनके साथ बीईईओ जोल प्रदीप कुमार, जिला सचिव सत्येंद्र मिन्हास और पीटीएफ ब्लॉक जोल प्रधान महेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल मुख्याध्यापक भजन लाल सोनी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संदेश आते हैं और देश मेरा रंगीला गाने पर नन्ही बच्चियों की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि हंसराज सहोता ने बच्चों का उनके माता-पिता को मुबारकबाद दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बच्चे बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर ऊंचे मुकाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यातिथि हंसराज सहोता ने कार्यक्रम के दौरान पहली से पांचवीं कक्षा में प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले दीप्ति, रिद्धि, रागिनी, दिव्यांश, तन्वी, चिराग, करण, नित्या, काजल, अमनप्रीत, अतुल, ध्रुव, नीरज को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें