फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजेंगे : रोहित

Wed, 18 Dec 2024 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए।स्रोत विभाग
विज्ञापन
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी वर्ष से उत्कृष्ट स्कूली विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजेगी। गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों के लिए भी एक्सपोजर विजिट को प्राथमिकता दी जा रही।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और हिमाचल सरकार के महाधिवक्ता अनूप रत्न विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 200 से अधिक शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा गया था। अब यह सुविधा विद्यार्थियों को भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने महाधिवक्ता अनूप रत्न द्वारा अपने गृह क्षेत्र के स्कूल भरवाईं को हिमाचल सरकार के ‘अपना विद्यालय’ हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लेने की पहल की खुले मन से तारीफ की। उन्होंने अकादमिक क्षेत्र तथा खेलों व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह में प्रधानाचार्य सुरिंद्र कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके समारोह में स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

खेल मैदान के लिए 25 लाख देने की घोषणा
शिक्षा मंत्री ने भरवाईं स्कूल के खेल मैदान के शेष कार्य के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए पले भी 47 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन कार्य पूरा करने के लिए 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने इसके अलावा स्कूल में स्नानागार निर्माण के लिए पांच लाख तथा स्कूल के पुराने भवन के रखरखाव व मरम्मत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। स्कूल में जिम निर्माण को लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त कमरे व परीक्षा हॉल के निर्माण के लिए आगामी बजट में प्रावधान करने का आश्वासन दिया।

महाधिवक्ता अनूप रत्न गोद लिया ने भरवाईं स्कूल
हिमाचल सरकार के महाधिवक्ता अनूप रत्न ने भरवाईं स्कूल को गोद लेने की घोषणा की। वे इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। रत्न ने अपने माता-पिता के नाम पर और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रेरणा से स्कूल के लिए पांच लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें