फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुनीष मौत मामले में परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। कलरूही में रेलवे ट्रैक पर हुई केमिकल इंजीनियर मुनीष की मौत के मामले में जांच अब आगे बढ़ गई है। मृतक के पिता राजिंद्र कुमार द्वारा बहू और ससुराल पक्ष पर लगाए गए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अब मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है ताकि इस मामले से जुड़ी पिछली सभी जानकारियां जुटाई जा सकें। बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य और सुबूत भी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सात मार्च को 34 वर्षीय केमिकल इंजीनियर मुनीष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिता राजिंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि मुनीष का विवाह अप्रैल 2024 में हमीरपुर की रेणुका के साथ हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने मुनीष को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था और जब मुनीष ने पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक चैट देखी तो विवाद गहरा गया। पिता का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष ने मुनीष को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसे धमकियां दीं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते सात मार्च की सुबह उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सबूतों के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें