फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव की तैयारी

Sun, 26 Apr 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान में जहां स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9 बजे से लग रही हैं, वहीं अब इन्हें आधा घंटा पहले यानी सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रहा है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के समय बच्चों के लिए स्कूल में बैठना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय गर्म हवाएं और तेज धूप विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। ऐसे में स्कूलों का समय बदलना आवश्यक माना जा रहा है।

ध्यान रहे कि अमर उजाला की ओर से बीते दिनों अभिभावकों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अभिभावकों का कहना था कि तेज गर्मी के चलते बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो गया है। खासकर छोटे बच्चों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है। अभिभावकों ने स्कूल समय सुबह जल्दी करने की मांग की थी ताकि बच्चे तेज धूप से बच सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदलने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा। यदि जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान समय लागू किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर छुट्टियों या अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा सकता है। उधर, अभिभावकों और विद्यार्थियों को अब शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार है, जिससे उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बेहतर ढंग से हो सकेगी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी कम होंगे। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय जल्द लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें