फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी अध्यापकों ने सरकार की नियमित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एसएमसी अध्यापकों ने मांगों को लेकर ऑनलाइन बैठक की। इसमें 2555 एसएमसी अध्यापकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की गई। बैठक में स्टेट यूनियन के मीडिया प्रभारी और ऊना यूनियन के प्रधान अनवर खान, उपप्रधान नवदीप कुमार, महासचिव चंद्रमोहन, सचिव पंकज, कोऑर्डिनेटर एडवाइजर सतीश, मीडिया प्रभारी दिनेश, सह-सचिव मुकेश, कैशियर प्रवेश कुमारी, एडवाइजर पूनम, अंजना, मोनिका द्विवेदी ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघ ने मांग को प्रमुखता से उठाने पर प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव पवन मिश्रा, डॉ. मामराज पुंडीर का आभार प्रकट किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने जल्दी स्थायी नीति बनाने की मांग की। अनवर खान ने बताया कि 2555 एसएमसी अध्यापक हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9 वर्ष से बिना अवकाश और कम वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कोविड-19 में भी ड्यूटी दे रहे हैं।
बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। सभी एसएमसी अध्यापक आरएंडपी नियमानुसार आरटीई के लिए जरूरी सभी शैक्षणिक योग्यताएं टेट को पूरा करते हैं। साथ ही सभी एसएमसी अध्यापकों की नियुक्तियां शिक्षा उपनिदेशकों की अनुमति पर उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्त कमेटी ने की हैं। इसके बावजूद अभी तक एसएमसी अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

अनवर खान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की कि जिस तरह सरकार ने पीटीए, पैट, पैरा, पीरियड बेसिस पंजाबी और उर्दू अध्यापकों को नियमित किया उसी तरह एसएमसी अध्यापकों को भी नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें