फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में सन्नाटा, सरकारी लैब पर बढ़ा बोझ

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सरकारी लैब के बाहर सैंपल देने पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में क्रस्ना लैब में सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि अस्पताल की सरकारी लैब पर काम का बोझ बढ़ गया है। 30 से 35 सैंपल के बजाय इन दिनों 100 से अधिक सैंपलों की जांच सरकारी लैब में हो रही है। स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सुविधा के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दोपहर दो बजे के बाद मरीजों को रिपोर्ट दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार क्रस्ना लैब में देरी से रिपोर्ट मिलने के कारण मरीज कम संख्या में ही पहुंच रहे हैं। इस कारण दोपहर 12:00 बजे से पहले ही मरीज सरकारी लैब में टेस्ट के लिए सैंपल दे रहे हैं। आलम यह है कि 12 बजे से पहले ही सैंपलों की संख्या 100 से अधिक पहुंच रही है। यहां आपातकालीन मामलों के सैंपल 12:00 बजे के बाद भी लिए जा रहे हैं। सरकारी लैब में काम का बोझ बढ़ा है। हालांकि लैब में स्थापित स्वचालित एनालाइजर मशीन काफी मददगार साबित हो रही है। इस मशीन की क्षमता और स्पीड अधिक है। यही वजह है कि सरकारी लैब में अधिक सैंपल की जांच संभव हो पा रही है।
विज्ञापन

उधर, क्रस्ना लैब में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मी मरीजों का इंतजार करते हुए देखे गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन कुमार शर्मा ने क्रस्ना लैब प्रबंधन से बैठक की और वर्तमान में दी जा रही सेवाओं को रिपोर्ट ली है। डॉ. रमन ने बताया कि सरकारी लैब में पहले के मुकाबले अधिक संख्या में मरीज टेस्ट के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी कर्तव्यनिष्ठा के साथ यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी लैब और क्रस्ना लैब में मरीज सैंपल दे सकते हैं। एक-दो दिन में क्रस्ना लैब की रिपोर्ट मरीज को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी लैब में ये टेस्ट उपलब्ध
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की सरकारी लैब में थायरॉयड, लिपिड प्रोफाइल, हेपेटाइटस, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट उपलब्ध हैं। इन्हें मरीज यहां करवा सकते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें