फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर बसदेहड़ा में व्यापारियों ने लाइट बंदकर जलाई मोमबत्तियां

विज्ञापन
Shopkpeer against GST
विज्ञापन
जीएसटी की बढ़ी दरों का अनोखे अंदाज में विरोध
विज्ञापन

मैहतपुर बसदेहड़ा में व्यापारियों ने दुकानों में लाइटें बंद कर जलाईं मोमबत्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। जीएसटी की दरों में की गई वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मैहतपुर बसदेहड़ा के व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया है। हिमाचल प्रदेश के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे भी अपना विरोध दर्ज कराएं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सोमवार शाम सात बजे से सवा सात बजे तक अपनी दुकानों की लाइट बंद करके मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज करवाया। घंटी और थाली भी बजाई। व्यापार मंडल ने अपील की है कि इस विरोध की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी डाली जाएगी। मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी की बढ़ी दरों का विरोध सभी व्यापारियों को करना चाहिए। इसका असर जनता पर पड़ेगा। यह मुद्दा अकेले व्यापारियों का नहीं है, इससे आम जनता पर भी प्रभाव पड़ेगा। सभी को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए, ताकि विरोध की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंच सके। व्यापार मंडल प्रधान ने सभी से अनुरोध किया है कि अपनी दुकानों पर जीएसटी के विरोध में बोर्ड भी लगाएं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें