फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवन स्ट्राइकर ए, मवा कहोलां और आरएफसी अंबोटा सेमीफाइनल में स्थान पक्का

विज्ञापन
अंबोटा में स्टार फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राघव ठाकुर को सम्मानित करते सदस्य। आयोजक
विज्ञापन
स्टार फुटराल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा के खेल मैदान में चल रही स्टार फुटबाल ट्राफी के तीसरे दिन बेहद रोमांचक हुए। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में चार टीमें सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने में कामयाब रहीं। बेहद संघर्षशील रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सेवन स्ट्राइकर ए, फुटबाल क्लब मवा कहोलां, आरएफसी अंबोटा व बेल्को क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। स्टार फुटबाल ट्राफी के तीसरे दिन के पहले सत्र में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राघव ठाकुर और दूसरे सत्र में व्यापार मंडल गगरेट के प्रधान शुभम पुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। स्टार फुटबाल ट्राफी के तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पहला मुकाबला वाईएफसी खड्ड व सेवन स्ट्राइकर ए के बीच खेला गया। सेवन स्ट्राइकर ए ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चार-एक से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में युनाइटेड फुटबाल क्लब अंबोटा और फुटबाल क्लब मवा कहोलां में हुए मैच में मवा कहोलां क्लब ने दो-शून्य से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। वहीं, आरएफसी अंबोटा व बाबा नाग नाथ क्लब अंबोटा में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से आरएफसी क्लब चार-दो से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाने में कामयाब रहा। वहीं बेल्को क्लब व सेवन स्ट्राइकर बी में हुए मुकाबले में बेल्को क्लब ने एक-शून्य से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। रविवार को ट्राफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राघव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय विधायक राकेश कालिया भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने इस ट्राफी के सफल संचालन के लिए 21 हजार रुपये की नकद राशि दी। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान शुभम पुरी ने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक राकेश कालिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि संचालक कमेटी को दी।
विज्ञापन


बॉक्स
कबड्डी में राजदीन क्लब बना विजेता अंबोटा के खेल मैदान में आयोजित हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 17 के फाइनल मुकाबले का खिताब राजदीन क्लब के सिर सजा। अंडर 17 का फाइनल मुकाबला राजदीन क्लब और देहलां क्लब के बीच खेला गया। हालांकि दोनों टीमों ने जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ मेहनत की लेकिन राजदीन क्लब के रेडर शिबु की बदौलत राजदीन क्लब फाइनल मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रहा। इस मौके पर एडवोकेट सोहराब कालिया ने विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा। द विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान सतीश गोगी ने बताया कि बेहतरीन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार वितरित किए गए।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें