फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ओयल सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा
विज्ञापन

कार को ओवरटेक करते टिपर की चपेट में आ गई थी स्कूटी
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में शनिवार को सड़क हादसे में घायल दोनों स्कूटी सवारों की मौत हो गई है। दोनों को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल गगरेट से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था। एक घायल ने ऊना पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया तो दूसरे घायल की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले करने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने स्कूटी चालक मृतक सुरेंद्र प्रसाद के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शनिवार को ओयल गांव में एक कार को ओवरटेक करते हुए एक स्कूटी टिपर की चपेट में आ गई थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए और दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी पहचान सुरेंद्र कुमार व तेज प्रताप दोनों निवासी ओयल के रूप में हुई। हालांकि, उन्हें तत्काल गंभीर अवस्था में गगरेट अस्पताल लाया गया था लेकिन दोनों की अति नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था। अभी उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही सुरेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि तेज प्रताप को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों मेहनत-मजदूरी करके ही गुजर बसर कर रहे थे। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पंचायत प्रधान किरण ठाकुर ने आपसी सहयोग से ही इनका अंतिम संस्कार करवाया। पंचायत प्रधान किरण ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन फौरी राहत प्रदान करे। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि मामले में स्कूटी चालक सुरेंद्र प्रसाद निवासी गांव व डाकघर ओयल तहसील घनारी जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें