फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए एसडीएम बनाएंगे रूपरेखा : राघव

विज्ञापन
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा बचत भवन में बैठक के दौरान - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य और आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करें।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभा विकास को दर्शाती प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी करें।
इन कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कृषि, परिवहन, आयुर्वेद, ग्रामीण विकास, उद्योग, आईसीडीएस, पशुपालन, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, खाद्य और आपूर्ति, शिक्षा और भाषा संस्कृति विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त गौरव चैधरी, डीएफओ मृत्युंजय माधव, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, अंब मनेश यादव, एसडीएम हरोली विकास शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें