फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से एसडीएम ने पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
ऊना में अवैध शराब बैचने वाले पर करवाई करती एसडीएम डॉ. निधि पटेल - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। शहर में डीएवी स्कूल के समीप एक दुकान से 11 बोतल देसी शराब व दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एसडीएम ऊना डा. निधि पटेल ने आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम के साथ मंगलवार को एक दुकान में छापा मारकर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डा. निधि पटेल को अवैध शराब बिकने की शिकायतें पिछले कुछ दिनों से मिल रही थी। वरिष्ठ नागरिक माहौल खराब करने और अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायत कर एतराज जता रहे थे। जिस पर एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार को कार्रवाई की। एसडीएम ऊना, पुलिस विभाग व आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जब टीम ने दुकान के अंदर तलाशी ली तो वहां से 11 बोतल देसी व दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने गणेश निवासी वार्ड चार ऊना शहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद से शहर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि रात्रि के दौरान अवैध शराब बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इनसे शराब लेने वालों की भीड़ लगने से माहौल बिगड़ने का खतरा रहता है। इस संबंध में एसडीएम सदर डा. निधि पटेल ने बताया कि एक दुकान से अवैध शराब पकड़ी गई है। वहीं, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने से इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें