फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल को मिला तीसरा स्त्री रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बुधवार को अस्पताल में पदभार संभाल लिया है। अस्पताल में अब कुल तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ हो गए हैं। इससे अब अस्पताल आने वाली गर्भवती व सामान्य उपचार के लिए महिलाओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ गायनी ओपीडी में रहती है। यहां जिलेभर से उपचार के लिए महिलाएं पहुंचती हैं। आलम यह होता है कि महिलाओं के बैठने के लिए की गई व्यवस्था भी हांफ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में मजबूरन फर्श पर बैठकर महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। अगर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी आपातकाल वार्ड में चले जाए या सर्जरी के लिए चले जाए तो महिलाओं को घंटों विशेषज्ञ चिकित्सक का इंतजार करना पड़ता है। अब अस्पताल में तीसरी स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती से सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में डा स्वींकी जैन ने बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्यभार संभाला है। अस्पताल में अब तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा।
डा. रमन शर्मा
वरष्ठि चिकित्सा अधीक्षक
क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें