फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अग्निवीर बनना है तो हो जाइए तैयार, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के युवाओं के लिए 17 से भर्ती

Wed, 18 Dec 2024 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली 17 से 24 जनवरी तक अणु खेल मैदान और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने दी।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अब भारतीय थल सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है। निदेशक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले कागज पर एडमिट कार्ड का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट आउट साथ लेकर आएं, ताकि बार कोड स्कैनिंग के दौरान कोई समस्या न हो। रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ दो स्वप्रमाणित फोटोकॉपी लेकर आना अनिवार्य होगा।
बिना दस्तावेज रैली में शामिल होने की नहीं मिलेगी अनुमति
ओपन स्कूल प्रमाण पत्र (ओपन स्कूल/एनआईओएस/सीआईएससी से मैट्रिक प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों को स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र/नियमित स्कूल में पिछली कक्षा का स्थानांतरण प्रमाण पत्र) भी लाना अनिवार्य होगा, जो स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित और खंड शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी या उप शिक्षा निदेशक द्वारा प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए। निदेशक ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों के पास यह सभी दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि बोनस अंकों से संबंधित सभी मूल प्रमाण पत्र/फोटो कॉपी केवल रैली के दौरान ही स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन


यह दस्तावेज हैं अनिवार्य

एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास और जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, फोटो और स्टेप के साथ गांव के सरपंच द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, वेबसाइट पर दिए गए नए प्रारूप के अनुसार शपथ पत्र, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, एकल बैंक खाता और निवास प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें