फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रोहित ठाकुर बोले- गेस्ट टीचरों की व्यवस्था अस्थायी तौर पर है, सरकार पक्की सरकारी नौकरी देने के लिए प्रतिब

Tue, 17 Dec 2024 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं( ऊना)

सार

शिक्षा मंत्री रोहित सिंह ठाकुर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर पावन पिंडी की पूजा-अर्चना की और माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित सिंह ठाकुर ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में पावन पिंडी की पूजा अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने हवन यज्ञ में आहुतियां भी डालीं। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी कॉलेज भवन के निर्माण को लेकर शिक्षा विभाग जल्द ही कार्यवाही करेगा। गेस्ट टीचर भर्ती की लेकर छिड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके लिए गेस्ट टीचरों की अस्थायी व्यवस्था की है। कांग्रेस सरकार युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्षों में शिक्षा विभाग में 5000 के करीब नियमित नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन



शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है, लेकिन सरकार स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इससे पहले रोहित ठाकुर ने भरवाईं स्कूल के वार्षिक समारोह में कहा कि सरकार ने 15 हजार रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दी है। इनमें से 3400 पद बैच वाइज भर्ती के माध्यम से भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयन आयोग से जल्द शुरू होगी भर्ती
चयन आयोग के माध्यम से टीजीटी, जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के लगभग 2800 पदों की भर्ती जल्द शुरू होगी। इसके अलावा 700 पद लेक्चरर के भरे जा रहे हैं। कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के 120 रिक्त पदों और सहायक प्राध्यापकों के 484 पदों को भरा गया है। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, एडवोकेट जनरल अनूप रत्न, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, रामकुमार शास्त्री, पुजारी रविंदर छिंदा, रोहित कालिया, और विक्रांत सूद भी मौजूद रहे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंत्री को माता रानी की फोटो भी भेंट की।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें