फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऑपरेशन थियेटर से सीवरेज के पाइप न हटाने पर रायजादा ने जताई नाराजगी

Sun, 27 Oct 2024 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल के भवन का शनिवार को पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मातृ-शिशु अस्पताल में बनाए गए ऑपरेशन थियेटर से गुजर रही सीवरेज पाइपें न हटाने पर सतपाल रायजादा ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब पाइपों को हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं तो इस पर अभी तक कोई काम क्यों नहीं हो पाया है। इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि शेष कार्य को शुरू किया जा सके। इसके बाद सतपाल रायजादा ने सीएमओ कार्यालय में इस भवन से संबंधित सभी कार्यों की फीडबैक ली और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस सेंटर में चल रहे सभी कार्यों को नववर्ष से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के पूरा होने के तुरंत बाद पूरे भवन को पूरी तरह से शुरू करने के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग ने इस भवन के लिए सफाई स्टाफ न होने का मुद्दा रखा, जिस पर रायजादा ने उन्हें प्रपोजल निदेशालय भेजने के लिए कहा और जल्द इस पर सरकार से बात करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि पूर्व की सरकार ने केवल राजनीतिक लाभ के चलते आनन्र-फानन में चुनाव से पहले इस भवन का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन इस भवन का काम काफी लंबित था। इस कार्य को अब पूरा करवाया जा रहा है और नववर्ष तक कार्य पूरा करवाकर इसको पूरी तरह सुचारू ढंग से चलाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

26जेएनडी10: किसान जिसकी नाक पर चोट लगी। संवाद

26जेएनडी10: किसान जिसकी नाक पर चोट लगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें