फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के बाहर पंजाब के लोगों का हंगामा

विज्ञापन
गोंदपुर जयचंद में निजी कंपनी के बाहर धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करने एसडीएम हरोली विकास शर्मा। - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। सीमावर्ती इलाके गोंदपुर जयचंद में सौंदर्य प्रसाधन के उत्पाद बनाने वाली निजी कंपनी और पंजाब के लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों पर हुआ विवाद रविवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन और हंगामे में बदल गया।
इस दौरान एक व्यक्ति से मारपीट हुई और पत्थरबाजी में एक पुलिस कर्मी को चोट आने की भी सूचना है। रविवार सुबह से शुरू हुआ पंजाब के ग्रामीणों का यह प्रदर्शन दोपहर की कड़ी धूप में गरमाया रहा।
विज्ञापन

प्रशासन ने सूझबूझ से किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद दोनों पक्षों में विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनने पर धरना खत्म हुआ। इस बैठक में दोनों पक्षों के साथ एसडीएम हरोली विकास शर्मा और डीएसपी हरोली अनिल पटियाल भी मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पंजाब से आए सौ से अधिक लोग एक निजी कंपनी के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे अधिकतर लोग अलग-अलग धार्मिक स्थलों के समर्थक थे।
लोगों ने कंपनी पर प्रदूषण फैलाने व पशुओं के लिए चारा संकट पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनी उनके क्षेत्र से सारी पराली खरीद रही है। इससे उनके पशुओं को चारा नहीं मिल रहा। इसके अलावा कंपनी से निकले वाले धुएं व गंदे पानी से उनके क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा। वहीं कंपनी प्रबंधकों का कहना है कि वे तय मानकों के तहत ही काम कर रहे हैं और कंपनी के पास प्रदूषण बोर्ड की स्वीकृति भी है।
इस बीच, धरने में पंजाब के लोगों के साथ हरोली क्षेत्र के स्थानीय नेता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। एक ओर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया, तो वहीं आप पार्टी से रविंदर मान और गढ़शंकर से विधायक जय सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने कहा कि मारपीट का मामला पंजाब की सीमा में हुआ है। ऐसे में उनकी ओर से कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
यू-ट्यूब चैनल संचालक से मारपीट
कंपनी के बाहर धरने में पंजाब से लोगों का आना लगातार जारी रहा। जोरदार प्रदर्शन से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच एक यूट्यूब चैनल संचालक का धरना दे रहे लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। धरना दे रहे लोगों के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई, जिसमें बीच बचाव करने आया आईआरबी बटालियन का एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर मौके पर पहुंचे मौजूदा स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित कराए।
इन बिंदुओं पर हुआ समझौता
कंपनी के मालिक राजन धीन ने आश्वासन दिया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। समझौता को लेकर 30 अप्रैल तक एक प्रस्ताव भी तैयार करेंगे। कंपनी से निकल रहे धुएं से प्रभावित क्षेत्रों का उक्त गांवों के सरपंच व तहसीलदार गढ़शंकर का दौरा कराकर जायजा लेने पर सहमति बनी। डंपिंग एरिया का दौरा संबधित विभागों के स्टाफ के साथ किए जाने का आश्वासन दिया गया। कंपनी मालिक ने आश्वस्त किया कि पंजाब के किसानों से उनका तूड़ी या पराली को लेकर कोई सौदा नहीं हुआ। समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन को 30 अप्रैल तक पराली जलाने की अनुमति वाला दस्तावेज पेश करने के लिए भी कहा गया। इस मामले में अगली बैठक पांच मई को सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न बिंदुओं पर लिखित सहमति बन गई है। अगली बैठक पांच मई को तय की गई है। मामले में कंपनी प्रबंधन समेत अन्य संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विकास शर्मा, एसडीएम हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें