फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मेले में कोविड नियमों की अनुपालन को गठित होगी पुलिस टीम

विज्ञापन
ऊना में चिंतपूर्णी मेले को लेकर बैठक में रणनीति बनाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। चिंतपूर्णी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों से बैठक की। श्रावण अष्टमी मेले को लेकर आयोजित की गई बैठक में एसपी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं से कोविड नियमों की अनुपालन करवाने एवं मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। श्रावण अष्टमी मेले को लेकर एएसपी प्रवीण धीमान को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जबकि डीएसपी अंब सृष्टि पांडे को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया है। श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं से कोविड नियमों की अनुपालना करवाने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की जाएगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटा जाएगा।
मेले में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की हिमाचल की प्रवेश सीमाओं जांच की जाएगी। मेला क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों व होम गार्ड जवानों के लिए डिमांड प्रदेश सरकार व पुलिस मुख्यालय के लिए भेजी जाएगी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले को लेकर सुरक्षा व्यव्सथा, कोविड नियमों की अनुपालन व अन्य चीजों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। बैठक में डीएसपी अंब सृष्टि पांडे, एसएचओ अंब रमन चौधरी, चिंतपूर्णी थाना के सब इनस्पैक्टर कुलदीप कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें