फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में सड़क खुदाई के दौरान कई बार टूटी पानी की पाइपलाइन

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में सड़क के बीचो बीच जेसीबी की खुदाई से टूटी पेयजल पाइपलाइन को ठीक करते प्लंबर।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में पिछले छह महीनों से कुछ परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कार्य चला हुआ है। इसमें सीवरेज, जलशक्ति विभाग की पाइपलाइन, सड़क मरम्मत का निर्माण शामिल है।
इन कार्यों को लेकर मंदिर को जाने वाली सड़क की कई बार खुदाई की गई। इसके लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते कई बार सड़क के नीचे बिछी पेयजल की पाइपलाइन टूट गई। आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत स्थानीय लोगों को अपने खर्च पर करवानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी अजय, नवीन, राजन, प्रदीप का कहना है कि क्षेत्र में इस समय करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को लेकर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस दौरान जो पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई उन्हें ठीक करवाने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग की ही बनती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मंदिर वाली सड़क की मरम्मत का काम चला हुआ है। इस दौरान जेसीबी के इस्तेमाल से पेयजल पाइपलाइन टूट गई, लेकिन संबंधित विभागों ने पाइप ठीक नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि काम करवा रहे ठेकेदार और सुपरवाइजर लापरवाही से काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के दौरान पाइपलाइन तीन से चार बार टूट चुकी है और हर बार लोगों ने अपनी तरफ से पैसे देकर पाइप की मरम्मत करवाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करके खानापूर्ति कर रहे हैं।
सड़क निर्माण के दौरान कई जगह पाइपलाइन कम गहराई पर होने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसकी मरम्मत जल शक्ति विभाग को करवानी चाहिए। -हरबंस लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरवाईं
विज्ञापन

जब भी हमें पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है तो उसे ठीक करवाया है। अगर किसी व्यक्ति के निजी पेयजल कनेक्शन में कोई समस्या आती है तो उसकी मरम्मत उसे ही करवानी होती है।
-होशियार सिंह, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें