फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में तीन दिन में चढ़ा 36.65 लाख रुपये का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तीन दिनों शनिवार, रविवार और सोमवार को मां के भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ रही। करीब 70,000 श्रद्धालु मां के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने दिल खोलकर मां के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। मां के दरबार में 36.65 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में तीन दिन लगातार भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने चार से पांच घंटे तक लाइनों में लगकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद हासिल किया। अकेले शनिवार को 30,000 श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। रविवार और सोमवार को भी देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी गहमागहमी मंदिर में रही। माता रानी के दरबार में शनिवार को करीब 15 लाख, रविवार को लगभग 12 लाख और सोमवार को नौ लाख रुपये का नकद चढ़ावा मां के भक्तों ने मंदिर में अर्पित किया। मंदिर में तैनात वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि मां के भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें