ऊना। क्षेत्र के लोअर देहलां में एक स्कूटी सवार ने बुधवार शाम सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार निवासी वार्ड छह लोअर देहलां तहसील और जिला ऊना शिकायत दर्ज करवाई है कि वह लोअर देहलां में बुधवार शाम को मौजूद था।
इस दौरान करीब सवा छह बजे एक प्रवासी व्यक्ति उसकी दुकान के सामने वाले ऊना-मैहतपुर फोरलेन को क्रॉस कर रहा था। इस बीच ऊना की तरफ से एक स्कूटी आई और सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस कारण प्रवासी व्यक्ति सड़क पर गिर गया। घायल के मुंह, कान और नाक से खून बहने लगा। घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिये ऊना अस्पताल ले जाया गया। यहां से पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक ही पहचान गुलशन साह 50 पुत्र स्व. नटाई साह निवासी कुल्ला खास दोगच्छी जिला पूर्णिया बिहार हाल निवासी देहलां के रूप मे हुई है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।