ऊना बस स्टैंड पर बिना मास्क पहने लोगों का चालान करते हुए पुलिस कर्मी।संवाद
- फोटो : Una
ऊना। सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर 72 लोगों का चालान पुलिस अधिनियम के तहत किया गया है। इनसे कुल 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। बुधवार को भी ऊना शहर में पुलिस गश्त कर बिना फेस मास्क पहनने वालों के चालान काटे।
आईएसबीटी में अधिक अवहेलना की सूचना पर पुलिस दल मौके पर गया और चालान काटे। उधर, बीते मंगलवार को जिला पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 200 चालान किए।
इनमें से 56 चालानों का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 42,500 रुपये वसूले। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सभी नियमों का पालन करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।