फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट मामले में सस्पेंड पीएएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
ASI accused of pushing a person from vehicke and snatching 2 lakh rupees suspended
विज्ञापन
ऊना। शहर के अंब रोड में गाड़ी से धक्का देकर दो लाख रुपये छीनने के मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर (एसआई) को ऊना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सस्पेंड चल रहा था। ऊना पुलिस ने उसे पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। मामले में और गिरफ्तारियां भी जल्द हो सकती है पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी ने पंजाब के ही दुकानदार को झांसे में लेकर दो लाख रुपये छीन लिया थे। आरोपी ने खुद को कर्नल और ऊना कैंटीन का इंचार्ज बताया था। अब मामले में पुलिस आरोपी की सत्यता (वैरीफिकेशन) की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी एक अन्य मामले में भी संलिप्त है। ऊना पुलिस लगातार आरोपी के पीछे लगी हुई थी। पिछले तीन चार दिन से ऊना पुलिस ने पंजाब में डेरा डाला हुआ था। शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी को अमृतसर से दबोचने में सफलता हासिल की। इस मामले में पुलिस करीब पांच लोगों के पीछे लगी हुई है। जल्द कुछ और गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

घटना 28 अक्तूबर की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कर्नल बताने वाले व्यक्ति ने खुद को कैंटीन का इंचार्ज बताया और उसे ऊना से अंब रोड की तरफ ले गया जहां गाड़ी से धक्का देकर दो लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित अशोक कुमार निवासी होशियारपुर (पंजाब) के अनुसार उसकी बीनेवाल बाजार में दुकान है।
इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जो खुद को ऊना सैनिक कैंटीन का इंचार्ज और कर्नल बता रहा था। अशोक का आरोप है कि कर्नल ने कहा कि पक्के बिल पर व्यापारियों को सामान दे सकता है। अगर आपने सामान लेना है तो ऊना में कैंटीन के बाहर आ जाओ। इसके बाद दुकानदार ऊना पहुंच गया तो उस व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में यह बोल कर बैठा लिया कि उनका स्टोररूम अंब रोड पर है।
व्यक्ति ने अपनी बातों में उलझा कर अंब रोड की तरफ ले गया जहां कुछ दूरी पर गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने धक्का देकर गाड़ी से उसे फेंक दिया और दो लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें