फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कम पड़ गए नोट, खाली हाथ लौटे लोग

Sat, 12 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
देश में 500 और 1000 के नोट बंद होने से लोगों को दिनभर करेंसी चेंज करवाने के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। जहां कई लोग बिना पैसे लिए घरों को लौट रहे हैं तो कहीं लोगों को फटे पुराने नोट ही मिले। एक अनुमान के मुताबिक जिला भर की बैंक शाखाओं और डाकखानों में 400 करोड़ से अधिक कैश जमा हो चुका है। वहीं, जिले के कई बैंकों में शनिवार को कैश कम होने से बैंक अधिकारियों को भी परेशानी हुई। इससे बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को एटीएम केबिनों के बाहर भी लोगों की लाइनें लगी रहीं। इससे लोगों को पैसों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां लोग नोटों को बदलवाने के लिए जमकर भाग दौड़ कर रहे हैं, वहीं बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबारियों का 60 फीसदी तक व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। व्यापारियों संजय राणा, आकाश कुमार, रमन कुमार, विपिन राणा, प्रवेश कुमार का कहना है कि छोटे नोटों की कमी के चलते कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, लोग पैसे जमा करवाने में व्यस्त है। इससे बाजारों में व्यापार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। स्टेट बैंक ऊना के चीफ मैनेजर शमशेर सिंह के मुताबिक बैंक में दस करोड़ के करीब करेंसी डिपॉजिट हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें