हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई। अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डीडी वशिष्ठ ने की। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सोहन लाल शर्मा ने पंजीकृत सदस्यों का ब्योरा सबके सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2014-15 और 2015-16 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसोसिएशन ने पेंशनर्स को अंतरिम राहत और महंगाई भत्ता जारी करने पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने पेंशनर्स की अन्य समस्याओं पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर पुष्पा देवी, कुसुम लता, प्रेमनाथ सैणी, आशा देवी समेत करीब 12 सदस्यों की मौत पर श्रद्धांजलि दी गई और शोक जताया गया। बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों में सूरज किरण, सुधा दुबे, शशिकांता, प्रेम कुमार, चंद्र शेखर, कुलभूषण शारदा, सुरेंद्र कुमार, रणजीत सैणी, राम आसरा, बाला रानी, जसवंत राय, एमएस चंदेल, आरपी शर्मा, एसएस कुटलैहड़िया, द्वारका दास, विजय सैणी आदि उपस्थित रहे।
--