फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और एचआईवी पॉजिटिव

Thu, 10 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
HIV
विज्ञापन
जिले के अंब उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव की महिला में एचआईवी के लक्षण पाए गए हैं। महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। महिला एचआईवी पॉजिटिव होने के साथ-साथ टीबी रोग की चपेट में भी आ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अंब उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव में 35 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले बीमार हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार लेने के बाद जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो महिला को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जांच करने पर महिला में एचआईवी के लक्षण पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला मेहनत मजदूरी का काम करती है और गरीब परिवार से संबंध रखती है। महिला का एक आठ वर्षीय बेटा भी है।

मामले की पुष्टि पीड़ित महिला का उपचार कर रही चिकित्सक डॉ. रमन ने की है। हालांकि, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी का कहना है कि अभी तक उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि जिले में एचआईवी मरीजों का आंकड़ा संवेदनशील स्तर तक पहुंच गया है। ऊना में पिछले छह माह के भीतर ही एचआईवी के 33 नए मामले सामने आए थे, लेकिन अब नया मामला सामने आने से आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। इनमें से 27 मरीजों को आईसीटीसी ऊना जबकि 6 मरीजों को आईसीटीसी दौलतपपुर में उपचार दिया जा रहा है। उधर, एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल का कहना है कि अभी तक उनके ध्यान में ऐसा मामला नहीं आया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें