अंब (ऊना)। बड़ूही में सोमवार शाम को एक बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार अंब-ऊना मार्ग पर बड़ूही में बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद