फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के पद न भरने पर भूख हड़ताल पर बैठेंगी युकां

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्रीय अस्पताल में लंबे अरसे से चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर युवा कांग्रेस (युकां) प्रशासन और प्रदेश सरकार के विरोध में उतर आई है। ब्लॉक युवा कांग्रेस कुटलैहड़ अध्यक्ष मुनीश बैंस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को इस संबंध में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि प्रशासन और प्रदेश सरकार रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को अगर पांच दिन के भीतर नहीं भर पाती तो युवा कांग्रेस अस्पताल परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेगी। कुटलैहड़ की 70 हजार की जनता के लिए मात्र एक अस्पताल है। 56 पंचायतों के मरीज इस अस्पताल में आते हैं लेकिन इस अस्पताल में डॉक्टरों के 80 प्रतिशत पद पिछले काफी लंबे समय से खाली चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई मेडिसन विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में चोटिल मरीजों को अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड भी व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में लोगों को पीजीआई चंडीगढ़, जालंधर, टांडा अस्पताल जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में खाली सभी पदों को जल्द भरा जाए, नहीं तो युवा कांग्रेस कुटलैहड़ अस्पताल में भूख हड़ताल शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें