फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 300 बिस्तरों का होगा क्षेत्रीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कैबिनेट बैठक में थानाकलां में जलशक्ति विभाग का नया डिविजन और बसाल में सब डिविजन खोलने को मंजूरी मिल गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इसके साथ-साथ चताड़ा में जलशक्ति विभाग का सेक्शन खोलने को भी मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दी है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बेड का बनाने की स्वीकृति मिली है। यहां मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 76 विभिन्न पद भरे जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने मंत्रिमंडल के इन फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थानाकलां में जलशक्ति विभाग का डिविजन और ऊना में सब डिविजन नंबर 2, बसाल में स्थानांतरित करने से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विभाग के कार्य सरलता से होंगे और क्षेत्र के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। कुटलैहड़ में जलशक्ति विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और थाना कलां में डिविजन खुलने के बाद इनमें गति आएगी। मंत्रिमंडल के इन फैसलों पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा पाल शर्मा, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के सचिव बलराम बबलू, भाजपा युवा मोर्चा के सचिव राम सिंह, ग्राम पंचायत चलोला के प्रधान सौरभ, बदोली के प्रधान रजत, कोटला कलां के प्रधान सरजीवन, रायपुर मैदान के प्रधान राजू, दोबड़ के प्रधान नीरज, मुच्छाली के प्रधान विजय शर्मा, डंगोली के उप प्रधान सरजीवन, चरणजीत शर्मा, मदन राणा सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें