फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालकवाह भेजे जाएंगे क्षेत्रीय अस्पताल केे चार वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में चार वेंटिलेटर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्थापित वेंटिलेटर को कोविड मरीजों के लिए पालकवाह शिफ्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल 20 वेंटिलेटर हैं। इनमें से 11 हरोली डीसीएचसी में स्थापित हैं। जबकि नौ वेंटिलेटर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हैं। यहां से चार वेंटिलेटर को पालकवाह स्थित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है। इन्हें भेजने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी पांच वेंटिलेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में तीन जगहों में वेटिंलेटर की सुविधा उपलब्ध रहेेगी। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि आरएच से चार वेंटिलेटर को पालकवाह शिफ्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महकमा अपने स्तर पर बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। डॉक्टर समेत स्टाफ सदस्य कोविड मरीजों के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें