फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहारी में मिले खैर के 29 मोच्छे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। खैर कटान से जुड़े मामले की तफतीश कर रही पुलिस ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी दबिश अभियान जारी रखा। इस दौरान सहारी गांव के दो घरों में दबिश देकर खैर की लकड़ी के 29 मोच्छे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छापामारी के दूसरे दिन कुलदीप कुमार के घर के गोदाम से 18 मोच्छे और 11 ठूंठ, पंकज कुमारी के घर से 11 मोच्छे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोहारी गांव के आरोपी उक्त लोगों के खिलाफ विभाग ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उक्त पंचायत और आसपास के क्षेत्र में विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए जाने के लिए तैयारी की है। वन विभाग के आरओ संदीप सेठी ने बताया कि सहारी गांव के दो परिवारों के लोगों के खिलाफ खैर के पेड़ काटने के संबंध में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें