फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्थो वार्ड के शौचालयों में न दरवाजे, न ही नल में पानी

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के ऑर्थो बिना दरवाजों के शौचालय। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के ऑर्थो वार्ड में जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। वार्ड के शौचालयों में न दरवाजे हैं और न ही नल में पानी। नल में लगी टोंटी भी खराब है। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सुविधाओं की पोल खुल रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल के ऑर्थो वार्ड की खस्ता हालत को सुधारने के लिए अस्पताल प्रबंधन कोई प्रयास भी नहीं कर रहा है। वार्ड के शौचालयों को देखकर साफ जाहिर होता है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं राम भरोसे चल रही हैं। ऑपरेशन के बाद वार्ड में दाखिल होने वाले मरीज सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में बने ऑर्थो वार्ड में हड्डी संबंधी ऑपरेशन और अन्य दिक्कतों के चलते मरीजों को उपचार के लिए रखा जाता है। हालत यह है कि बीते कई माह से वार्ड में शौचालय में दरवाजे ही नहीं हैं। ऐसे में इन्हें किस तरह इस्तेमाल में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ हाथ धोने के लिए लगाए नल की टोंटी भी खराब पड़ी है। मरीज और तीमारदार दूसरे वार्ड के शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। हैरतहै कि इस वार्ड में दिन भर चिकित्सकों, स्टाफ और नर्सों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक भी समय-समय पर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हैं। बावजूद इसके वार्ड की यह समस्याएं हल नहीं हो पाई हैं। अस्पताल प्रबंधन की इस लचर कार्यप्रणाली के कारण मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें