ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। समारोह में हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक राज, नप ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी व अन्य विशेष अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राधानाचार्य सुरेंद्र कुमार रायजादा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान साल भर विद्यालय में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवजोज सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र, मनीष कुमार को सर्व श्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी चुना गया।
इस दौरान पेंटिग प्रतियोगिता के लिए अरमान राणा, सुमित व आयूष, नारा लेखन में विशाल, साजन, शुभम व धर्मवीर, डैक लामेशन में गौरव कुमार, जयंत, दीपक व बंटी, वाद विवाद प्रतियोगिता में दीपक, अभिषेक व विश्वकर्मा, नेशनल पॉपुलेशन एजूकेशन प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में अभिषेक, अजय कुमार व विशाल विश्वकर्मा, मास्क मेकिंग में सुधीर, गौरव कुमार जयंत व नीरज, पोस्टर मेकिंग में सुधीर, गौरव जयंत, सचिन चौधरी, वाद विवाद में विजय कुमार, विशाल, गौरव जंयत, दिव्यांश को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल पुरुस्कारों में फुटबाल के लिए प्रिंस, सुमित कुमार, शहबाज खान, शहस, बंटी कुमार, हॉकी के लिए मंजीत सिंह, शिव कुमार, वरुण कुमार, सतविंद्र सिंह, हर्ष, करण सिंह, अभिषेक चंदेल खो खो, साहिल नरियाल 100 मीटर रेस, टिंकू जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राखी पंडित, महेश शर्मा, निशा धीमान, स्नेह बंसल, नितिका, तजिंद्र कौर, रितु, मोहन लाल, राजपाल राणा, संजीव शर्मा, रमेश, दर्शन, परमिंद्र, सविता, प्रवीण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।