फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर परिषद ने शुरू की लावारिस कुत्तों की नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी के अंत तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लावारिस कुत्तों के संख्या पर नियंत्रण करने के लिए नगर परिषद ने नसबंदी अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर के वार्ड एक और दस से सात लावरिस कुत्तों को पंचकूला से आई विशेष टीम ने पकड़ा। इसके बाद टीम में शामिल पशु चिकित्सकों ने मलाहत में बनाए नसबंदी केंद्र में ले जाकर उनकी नसबंदी की। नगर परिषद की तरफ से शहर में यह अभियान जनवरी के अंत तक चलेगा। इस दौरान करीब 300 कुत्तों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर परिषद ऊना ने शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत हरियाणा के पंचकूला से आई निजी कंपनी के एक विशेषज्ञ टीम लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कर रही है। नसबंदी के बाद इन कुत्तों को मलाहत स्थित केंद्र में रखा जा रहा है। जहां इनकी देखभाल, भोजन और दवाई की व्यवस्था भी की गई है। पिछले कुछ माह में शहर के विभिन्न इलाकों में लावारिस कुत्तों की ओर से लोगों को काटने के मामले भी सामने आए हैं। इससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद से कुत्तों की नसबंदी करने की मांग की थी। इस पर नगर परिषद ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। शहर में 300 कुत्तों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पंचकूला से विशेष टीम भी ऊना बुलाई गई है। उक्त टीम ने बुधवार से कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें