फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव रामपुर में स्वां नदी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। निकटवर्ती लोअर बढ़ेडा गांव में स्वां नदी में नहाने गए युवक का शव तीन दिन बाद रामपुर-हरोली पुल के पास स्वां नदी के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले यूपी के मध्यापुरा का 18 वर्षीय युवक लोअर बढ़ेडा स्थित स्वां नदी में अपने साथी के साथ नहाने के लिए पानी में उतरा था। कुछ समय बाद से ही वह नदी में लापता हो गया। पिछले तीन दिनों से पंडोगा पुलिस कर्मी और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को जिला के गोताखोरों और आपदा प्रबंधन की टीम ने क्षेत्र में सारा दिन तलाश किया, लेकिन शाम तक उनके हाथ खाली ही रहे।
सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस टीम और उसके परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे। पानी के बहाव के साथ चलते-चलते जब वे रामपुर पहुंचे तो स्वां के किनारे युवक का शव पानी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला गया। एएसपी प्रवीण धीमान का कहना है कि पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें