फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर से ससुराल छोड़ ऊना के चालक के साथ रह रही थी विवाहिता, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

Sun, 11 Oct 2026 01:52 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।

सार

हमीरपुर स्थित ससुराल से लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने अंब थाना क्षेत्र में तलाश लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल लोकेशन की मदद से महिला का पता लगाया। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर स्थित अपने ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने अंब थाना क्षेत्र में तलाश लिया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल लोकेशन की मदद से महिला का पता लगाया। मामले में महिला को अंब थाने बुलाकर पूछताछ की गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की सोशल मीडिया के माध्यम से ऊना जिले के एक अविवाहित युवक से जान-पहचान हुई थी।

विज्ञापन


युवक पेशे से चालक बताया जा रहा है। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद महिला अचानक अपने ससुराल से चली गई। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुराना मोबाइल नंबर मिला बंद
जांच के दौरान पुलिस को महिला का पुराना मोबाइल नंबर बंद मिला। जांच में सामने आया कि महिला ने पुराना सिम कार्ड निकालकर नया नंबर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और डिजिटल लोकेशन की मदद से उसकी मौजूदगी का पता लगाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद रविवार को महिला को अंब थाने बुलाया गया और उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने की मामले की पुष्टि
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले से संबंधित अन्य जानकारी पुलिस जांच के अनुसार सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें