फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक रेहड़ी पलटी, दादी-पोते की मौत<bha>;</bha> छह घायल

Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। मंदिर में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के कपूरथला जिले के परिवार की बाइक रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में 65 वर्षीय जिलो कुमारी और उनके तीन वर्षीय पोते अखिल की जान चली गई। घायलों में एक महिला हीना कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जिलो कुमारी और अखिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में परिवार के अन्य छह सदस्य भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपूरथला जिले के भुलत्थ क्षेत्र का एक परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य बाइक रेहड़ी पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।
हादसे में लाडी (32), उसकी पत्नी हीना (30), अभय (10), लक्ष्य (9), आरव (3) और अरुण (2) घायल हुए हैं। सभी पंजाब के कपूरथला जिले के निवासी बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।
हीना कुमारी के सिर में फ्रैक्चर होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि बाइक रेहड़ी पलटने से तीन वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हुई है जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें