फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चताड़ा में 38 कनाल पर बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम

Mon, 13 Feb 2023 04:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत चताड़ा में 38 कनाल की भूमि पर मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पेयजल समस्या को दूर करने के लिए रिग (नलकूप) लगाए जाएंगे, वहीं यहां मैरिज पैलेस का निर्माण भी किया जाएगा। ये बात कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चताड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

भुट्टो ने कहा कि मिनी स्टेडियम में कबड्डी, वालीबाल, बेडमिंटन खेलने की सुविधा के साथ ही जिम का विशेष प्रावधान किया जाएगा। पंचायत में पानी, सड़क और रास्तों की ज्यादा समस्या है। इन समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। एक महीने में दो पंचायत के भीतर विधायक एवं प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत होेगी। इसमें सभी विभागों के अधिकारी पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। चुनाव में किया हर वायदा पूरा किया जाएगा। बदले की भावना के बगैर विकास को गति प्रदान करेंगे। बिना बजट के कोई घोषणा नहीं होगी। विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय प्रधान नीलम ठाकुर, विनय राणा, हर्ष, विपिन शर्मा, दीपक बग्गा, विनोद मौजूद रहे।
चताड़ा स्कूल का किया निरीक्षण
विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चताड़ा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन के मरम्मत और शौचालयों के निर्माण के लिए प्रशासन को एस्टीमेट तैयार करने को कहा। कहा कि चताड़ा स्कूल की हालत सुधार कर इसे मॉडल स्कूल का दर्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें