फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नीट पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अंब चौक में प्रदर्शन करते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू तथा कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत :ब्लॉक कांग्
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नीट पेपर में सामने आई कथित अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस ने अंब में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंब चौक से एसडीएम दफ्तर तक विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पर्चा लीक की घटनाओं ने देश के लाखों मेधावी युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। अपनी हक की आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर लाठियां चलाना सरकार की दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पारस अग्रवाल के जरिए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें