फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हम्बोली से मनजीत कौर ने 58 मतों से प्रतिद्वंद्वी को दी मात

Tue, 02 Jun 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हम्बोली से मनजीत कौर ने जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों संग।
विज्ञापन
बडूही/ऊना। पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या-21 हम्बोली के चुनाव परिणाम में मनजीत कौर ने विजय हासिल की है।
विज्ञापन

मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजना कुमारी को 58 मतों के अंतर से पराजित किया। हम्बोली पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायत चूरूडू, हम्बोली तथा सेरी शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में हुए चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे, जिसके चलते मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का रहा।
विज्ञापन

अंतिम परिणामों के अनुसार मनजीत कौर को सर्वाधिक 864 मत प्राप्त हुए जबकि अंजना कुमारी को 806 मत मिले। इसके अलावा पूजा रानी को 717 मत, कंचन कुमारी को 365 मत तथा कंचन को 212 मत प्राप्त हुए। वहीं 24 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें