फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत समिति बंगाणा में अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी सरगर्मियां

Tue, 02 Jun 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। पंचायत समिति बंगाणा के 19 निर्वाचित सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां पंचायत समिति में बहुमत का दावा कर रही हैं जबकि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर समर्थक सदस्य भी अपनी अलग राजनीतिक उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समीकरण बेहद रोचक बन गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा 15 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है जबकि कांग्रेस ने 10 सदस्यों के अपने पक्ष में होने की बात कही है। दूसरी ओर, कुछ निर्वाचित सदस्य ऐसे भी हैं जिन्हें पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का समर्थक माना जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि उनके समर्थित उम्मीदवार भी पंचायत समिति में विजयी हुए हैं और अध्यक्ष पद के चुनाव में उनकी भूमिका अहम रहेगी। गौरतलब है कि पंचायत समिति बंगाणा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दावेदारी केवल अनुसूचित जाति वर्ग की महिला सदस्यों तक सीमित रहेगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सा राजनीतिक दल या गुट आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहता है और अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना उम्मीदवार बैठाता है।



राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में विभिन्न गुटों तथा निर्दलीय समर्थित सदस्यों की भूमिका निर्णायक हो सकती है। ऐसे में पंचायत समिति बंगाणा के सत्ता समीकरणों पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है। भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारे पास बहुमत है और हमें उधार के सदस्य लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति बंगाणा के निर्वाचित सदस्य इस प्रकार हैं।
टकोली वार्ड-1 : विकास कुमार

सोहरी वार्ड-2 : अंजु देवी

चौकी खास वार्ड-3 : सुमन देवी

जोल वार्ड-4 : विवेक कुमार

बौल वार्ड-5 : ममता देवी

बल्ह वार्ड-6 : जगदीश राम

टांडा वार्ड-7 : चनदीप चत्र
थहड़ा वार्ड-8 : किशोर सिंह

रायपुर वार्ड-9 : सुषमा देवी

धनेत वार्ड-10 : ललिता कुमारी

खरयालता वार्ड-11 : मोहित कुमार

अरलु खास वार्ड-12 : रीता देवी

पीपलू वार्ड-13 : सीता देवी

चमयाड़ी वार्ड-14 : नीलम रानी

हटली केसरू वार्ड-15 : शेर सिंह

धतोल वार्ड-16 : संजीव कुमार

धुंदला वार्ड-17 : सवर्ण कुमारी

लठयाणी वार्ड-18 : प्रोमिला देवी

टयूंगली वार्ड-19 : नरेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें