फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतिका शर्मा ने उत्तीर्ण की अंग्रेजी में जेआरएफ परीक्षा

विज्ञापन
कृतिका शर्मा - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की पूर्व छात्रा कृतिका शर्मा ने अंग्रेजी में जेआरएफ परीक्षा की उत्तीर्ण की है। कृतिका शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक से बीए अंग्रेजी आनर्स, सत्र 2014-2017 में 8.68 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से 2017-18 में 67.67 प्रतिशत अंकों से एमए अंग्रेजी की डिग्री हासिल की। अब कृतिका शर्मा ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। कृतिका शर्मा राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में 34 वर्षों तक सेवाएं देने वाले प्राध्यापक स्वर्गीय तीर्थ राम शर्मा की बेटी हैं। कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता संगीता शर्मा, पिता स्व. टीआर शर्मा, भाई हर्षित शर्मा और अपने शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें